ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
छठ पर कई तालाबों के दिन फिरे
By Deshwani | Publish Date: 24/10/2017 3:35:30 PM
छठ पर कई तालाबों के दिन फिरे

रांची, (हि.स.)। छठ पर्व आते ही पूरा सरकारी महकमा छठ घाटों के निरीक्षण में जुट जाता है लेकिन साल भर तक तालाबों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इसके कारण शहर के तालाबों में गंदगी का अंबार लग जाता है। ऐसे में छठ आने के साथ ही रांची नगर निगम और सरकार के मंत्री तालाबों का निरीक्षण करने लगते हैं। शहर के कई ऐसे तालाब चिह्नित किए गए हैं जहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इनमें बड़ा तालाब, तिरिल तालाब, डिसलरी पुल सहित अन्य शामिल हैं। 

छठ घाटों की सफाई को लेकर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, नगर आयुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय आदि छठ घाटों की सफाई का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान सुपरवाइजर को तालाब साफ करने का निर्देश दे रहे हैं। मंगलवार को भी शहर के विभिन्न तालाबों का निरीक्षण किया गया और साफ सफाई से संबंधित निर्देश दिया। तालाबों की साफ सफाई नहीं होने के कारण बीते दिनों शांतनु कुमार अग्रहरि ने वार्ड चार के सुपरवाइजर और जोनल सुपरवाइजर को सस्पेंड करने का निर्देश दिया था। 

छठ शुरू होते ही रांची नगर निगम खास तालाबों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण में तो जुट जाता है लेकिन कई अन्य तालाबों पर ध्यान नहीं दिया जाता, जिसके कारण शहर के कई तालाब में गंदगी जमा होती रहती है। शहर के कई तालाब ऐसे हैं जहां पर सौंदर्यीकरण के नाम पर कोई कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में अगर छठ तक यह तालाब साफ नहीं होते हैं, तो छठ व्रतियों के लिए छठ करना मुश्किल हो सकता है। इस संबंध में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बताया कि छठ को लेकर शहर के विभिन्न तालाबों की सफाई कराई जा रही है। सभी तालाबों को साफ करा लिया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम गंभीर हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS