झारखंड
आजसू महासभा 11 को न्याय मार्च निकालेगा
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2017 1:09:09 PMरांची, (हि.स.)। पिछड़ी जातियों को नौकरी और नामांकन में 27 प्रतिशत आरक्षण देने सहित अन्य मांगों को लेकर आजसू (ऑल झारखंड छात्र संघ) पिछड़ा वर्ग महासभा की ओर से 11 अक्टूबर को न्याय मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च मोराबादी स्थित गांधी की प्रतिमा के समक्ष शुरू होगा, जो पटेल पार्क हरमू तक जाएगा।
यह जानकारी मंगलवार को आजसू पिछड़ा वर्ग महासभा के राज्य संयोजक विजय कुमार साहू ने दी। उन्होंने बताया कि इस न्याय मार्च में राज्य भर से हजारों लोग शामिल होंगे। झारखंड में पिछड़ी जातियों को नौकरियों और नामांकन में 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलने से बड़ी आबादी सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक मोर्चे पर लगातार पीछे छूट रही है।