ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
रांची के आसपास वज्रपात से सात की मौत
By Deshwani | Publish Date: 9/9/2017 6:59:42 PM
रांची के आसपास वज्रपात से सात की मौत

 रांची। वज्रपात की घटनाओं में शुक्रवार को रांची के आसपास के जिलों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। मरने वालों में कई महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।

 
चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कौरा गांव में शुक्रवार दोपहर वज्रपात से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों महिलाएं बिहार के गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के सोइया गांव की रहने वाली थीं। दोनों बारिश से बचने के लिए प्रतापपुर के कौरा गांव के पास एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी थीं।
 
इसी बीच पेड़ पर बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के अरकोसा गम्हारटोली में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। घटना के वक्त दोनों मवेशियों के लिए घास काटने गचिया दोइन गए हुए थे।
 
इसी बीच वहां वज्रपात से दोनों की मौत हो गई। उधर कुडू थाना क्षेत्र के हुरहद तिसियो अंबाटांड़ में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से 5 लोग झुलस गए। इनमें से 2 को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, गढ़वा में शुक्रवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में भदुमा निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। यहां तीन बकरियों की मौत भी हो गई।
 
दूसरी ओर पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के मंझोली गांव में वज्रपात से राजू यादव (25) की मौत हो गई। घटना के वक्त वह मनातू से सामान खरीद कर साइकिल से घर जा रहे थे। इसी बीच मंझौली रोड के पास एकाएक सड़क पर वज्रपात हो गया। उधर, लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के कुटमू गांव में वज्रपात से सीता देवी (35) की मौत हो गई।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS