झारखंड
अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन रांची में होगा : याज्ञयवल्कय
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 11:46:28 AMमेदिनीनगर, (हि.स.) । अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन रांची में होगा | याज्ञयवल्कय ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए यह जानकारी दी | उन्होंने कहा कि विप भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए सांगठनिक स्वरूप और विस्तार के तहत विविध आयामों के साथ सतत सक्रिय भूमिका निभा रहा है। एसएफडी औपनिवेशी काल से वैश्वीकरण के युग तक भारत के आर्थिक विकास के अव्यवहारिक मॉडल का परीक्षण करता है। अभाविप विश्व स्तर पर डब्लूओएसवाइ के नाम से, पूर्वोतर को जाने भारत को जानो एसइआइएल के नाम से, तकनीकी छात्रों के बीच टीएसवीपी के नाम से कार्य को आगे ब़ाती है। राष्ट्रहित में अभाविप कार्य कर रही है। मौके पर विश्व विद्यालय संयोजक श्वेतांक गर्ग, एसएफडी प्रमुख प्रिंस पांडेय, जिला संयोजक राजीव रंजन, जिला सदस्यता प्रभारी विनीत पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी मुन्ना और गुडू सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।