झारखंड
महिला को डायन बताकर मैला पिलाने मामले में नौ गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 4:42:09 PMगिरिडीह, (हि.स.)। महिला पर डायन का आरोप लगाकर पंचायत द्वारा सुनाये गये फरमान के बाद पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला बेंगावाद थाना क्षेत्र के महुआर गांव का है। मालती देवी (काल्पनिक नाम ) को पंचायत ने डायन बताकर गांव के लोगों की तबियत खराब करने का जिम्मवार ठहराया। पंचायत ने कहा कि ग्रामीणों की तबियत खराब करने में महिला का हाथ है। इसलिए दंड के रूप में महिला को सरेआम मैला पीलाकर, सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया जाय। पंचायत ने महिला पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया। जब यह फरमान पीड़िता ने सुना तो इस बात की जानकारी वह थाना पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी निरज सिंह ने कहा कि अबतक नौ की गिरफ्तारी हुई है। शेष को दबोचने के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना से भयभीत पीडि़ता गांव छोड़कर अन्यत्र अपने रिश्तेदार के घर में रह रही है।