झारखंड
सरकार का अहंकार हार गया : सहाय
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 8:51:28 PMरांची, (हि.स.)। भाजपा सरकार द्वारा सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन को निरस्त करने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सरकार का अहंकार हार गया। झारखंड के जनमानस की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि यह जीत अधूरी है। सीएनटी और एसपीटी एक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरे राज्य के राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के सदस्यों और राज्य की आम जनता पर इस दौरान जो भी मुकदमें दायर किये गये हैं, उन्हें सरकार अविलंब वापस ले। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के दौरान भाजपानीत सरकार द्वारा कई मासूम लोगों की हत्या करवा दी गई। आज उनकी शहादत बेकार नहीं गई और इस एक्ट में संशोधन बिल के मुद्दे पर सरकार को झुकना ही पड़ा।