झारखंड
मंत्री ने किया जिप अध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2017 8:21:18 PMबोकारो, (हि.स.)। भू-राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने रविवार को चन्दनकियारी क्षेत्रा के चण्डीपुर गांव में जिला परिषद अध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर मंत्री ने कहा कि चण्डीपुर गांव में जिप अध्यक्ष कार्यालय खुलने से यहां की जनता को काफी फायदा होगा। जनता अपनी समस्या को लेकर जिला परिषद कार्यालय आयेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान चन्दनकियारी से ही होगा। मौके पर उपस्थित जिप अध्यक्षा सुषमा देवी, मंत्री प्रतिनिधि जयदेव राय, सपन माहथा, मुखिया बिरेन्द्र रजवार, मृत्युंजय शर्मा, चास प्रखण्ड उपप्रमुख नित्यानंद सिंह चैधरी, परिंदा सिंह, सागर सिंह चैधरी और माणिक सिंह आदि मौजूद थे।