ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चौथे चरण के प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन
By Deshwani | Publish Date: 14/12/2019 12:14:17 PM
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: चौथे चरण के प्रचार प्रसार का आज आखिरी दिन

रांची झारखंड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का प्रचार आज शाम समाप्त हो रहा है। इस चरण में धनबाद, देवघर, गिरीडीह और बोकारो  जिलों के 15 निर्वाचन क्षेत्रों में सोमवार को मतदान होगा। 

 
 
बागोदर, जमुआ, गिरीडीह, डुमरी और टुंडी के नक्सल प्रभावित पांच विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आज शाम तीन बजे समाप्त होगा जबकि बाकी 10 निर्वाचन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक प्रचार चलेगा।
 
सभी राजनीतिक दलों के नेता रैलियों और जनसभाओं से मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के प्रयास में लगे हैं। 
 
 
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज कई जनसभाएं करेंगे। कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों के नेताओं के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, झारखंड विकास मोर्चा प्रमुख बाबूलाल मरांडी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन-आजसु के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो भी चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS