ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड: शादी में हुई फायरिंग से रांची के भवन निर्माण विभाग के बड़े ठेकेदार अरविंद कुमार सिंह की मौत
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2020 8:56:37 PM
झारखंड: शादी में हुई फायरिंग से रांची के भवन निर्माण विभाग के बड़े ठेकेदार अरविंद कुमार सिंह की मौत

रांची। रांची के भवन निर्माण विभाग के बड़े ठेकेदार अरविंद कुमार सिंह की मौत गढ़वा जिला के भवनाथपुर में गोली लगने से हो गई है। जानकारी के अनुसार, अरविंद वहां एक शादी में शरीक होने गए थे। भवनाथपुर थाना अंतर्गत अनुराज होटल में बारात ठहरी थी। वहीं पर संगीत का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें किसी ने फायरिंग कर दी। गोली मृतक के जांघ में लगी, जिसके बाद उसके साथी आनन-फानन में अस्पताल ले गए, पर अस्पताल पहुंचने पर उनकी मृत्यु होने जाने के कारण शव को वहीं छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन से पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची है।





मिली जानकारी के अनुसार अरविंद की गिनती रांची में भवन निर्माण विभाग के बड़े ठेकेदारों में होती है। अरविंद नामी मजदूर नेता भागवत सिंह के बेटे हैं। पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के निमाचक में अरविंद सिंह का ससुराल है। वे पूर्व विधायक संकेटेश्वर सिंह के दामाद थे। अरविंद सिंह ने झारखंड के तीन दर्जन से अधिक थानों के भवन का निर्माण करवाया है, जबकि रांची में उनके कई शोरूम हैं। वे मूल रूप से औरंगाबाद के दाउदनगर गोड़तारा के रहने वाले थे। अरविंद सिंह औरंगाबाद से भवनाथपुर बारात में शामिल होने गए थे। भवनाथपुर में नीलू गेस्ट हाउस में नृत्य कार्यक्रम के दौरान गोली चली। गोली उनके जांघ में लगी। इधर, खबर मिली है कि अरविंद सिंह की गाड़ी उनके रांची स्थित घर पर किसी ने पार्क कर दी, जबकि एक और गाड़ी ससुराल में किसी ने पार्क की है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS