ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
झारखंड: 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर में नक्सलियों ने लगाई आग
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2023 3:57:54 PM
झारखंड: 1 जेसीबी और 4 ट्रैक्टर में नक्सलियों ने लगाई आग

बोकारो नक्सलियों ने बोकारो जिले के गोमिया के केरी इलाके में देर रात तांडव मचाया है। रात के लगभग 11 बजे रामलोचन साव ( लीला साव) के घर के बाहर खड़ी जेसीबी और चार ट्रैक्टर में आग लगा दिया। जेसीबी पूरी तरह जल गया। ट्रैक्टर पूरी तरह नहीं जले। ट्रैक्टर में एक जेनरेटर रखा गया था उसे भी आग के हवाले कर दिया गया।

 
 
 
 
 
लीला साव नक्सली को देखकर फरार हुए
पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। बताया जा रहा है कि लीला साव देर रात एक कार्यक्रम में आये थे। घर के पास उन्होंने बाइक रोकी तो वहां एक नक्सली वर्दी में मौजूद था। साथ सड़क निर्माम में लगे मुंशी को बैठाया था। नक्सली ने जैसे ही उसे देखा तो कहा, लीला साव आ गया। लीला साव यह सुनते ही समझ गये कि उनके साथ कोई घटना हो सकती है उसी वक्त बाइक की रफ्तार तेज की और फरार हो गये। इस बीच वाहनों में आग लगा दी गई।
 
 
 
 
 
 
बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली
 
लीला साव ने तुरंत अपने घरवालों को फोन किया औऱ आगाह किया कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं इसलिए घर से ना निकलें। लीला साव के बेटे ने बताया कि उग्रवादी जोर से चिल्ला रहे थे, जो पाइपलाइन में काम करेगा, उसके साथ ऐसा होगा. दरअसल, केरी से थोड़ा आगे अइयर गांव के निकट एक पानी टंकी निर्माणाधीन है और पेयजलापूर्ति को पाइपलाइन बिछाया जा रहा है। इस काम में लीला साव के ट्रैक्टर औऱ जेसीबी काम कर रहे थे। पुलिस ने अबतक इस मामले में नक्सली घटना की अबतक पुष्टि नहीं की है। लीला साव का पूरा परिवार डरा हुआ है, लीला साव भी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। सूत्रों की मानें मामला लेवी से भी जुड़ा हो सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS