ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
दहेज नहीं देने पर विवाहित की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2017 6:57:37 PM
दहेज नहीं देने पर विवाहित की हत्या

जामताड़ा। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शुक्रवार को कविता देवी की हत्या कर दी गयी। मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व मनोज मंडल से हुई थी। उसका एक छह माह का एक बेटा है। इस संबंध में विवाहिता के परिजनों ने थाने में दिये गये आवेदन में कहा है कि उसका पति दीपक मंडल कविता देवी को प्रताड़ित कर रहा था।

मृतका की मां दुलारी देवी ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व मनोज मंडल तीन लाख रुपए की मांग को लेकर लटिया स्थित घर पहुंचा। यहां राशि नहीं देने के बाद मेरी बेटी को और अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। शुक्रवार को पता चला कि मेरी बेटी को जलाकर मार दिया गया है। उसका शव शनिवार सुबह करीब 9 बजे उठाया गया। परिजनों का कहना है कि इस हत्याकांड के आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाये। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी केडी झा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। झा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS