झारखंड
रविन्द्रनाथ टैगौर का मनाया गया जन्मदिन
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2017 3:46:17 PMजामताड़ा, (हि.स.)। जिले के सुदुर ग्रामीण क्षेत्र खाजुरी कुण्डहित विद्यालय में विश्वकवि गुरूदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनायी गई। मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राए, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और विभिन्न सदस्यों और माता समिति के सभी सदस्यों ने गुरुदेव को श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण के साथ नमन किया गया।
विद्यालय के बच्चों ने रवीन्द्र संगीत, कविताएं और उनकी जीवनी के बारे में प्रकाश डाला। अंत में विद्यालय के शिक्षक सुखेन मान्ना ने से विस्तार पूर्वक कविगुरु के जीवन दर्शन और भारत के प्राथमिक शिक्षा पर उनकी जो सोच थी उस पर अपना विचार दिया।