झारखंड
पारा शिक्षकों के समायोजन के लिए प्रतिबद्ध है संघ : नीलांबर पांडेय
By Deshwani | Publish Date: 26/2/2017 3:38:56 PMजामताड़ा, (हि.स.)। झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ पारा शिक्षकों का सरकारी शिक्षक के रूप में समायोजन कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग को पारा शिक्षकों का मानदेय हर महीने की पांच तारीख तक देना होगा। रविवार को यह बातें प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यकारी जिला अध्यक्ष नीलाम्बर मंडल ने कहीं। महासंघ की बैठक गांधी मैदान में हुई। उन्होंने कहा कि समय पर पारा शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला तो विभाग को इसका परिणाम भुगतना होगा। बैठक में पारा शिक्षक संघ के नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, उदय सिंह, अजीत सिंह, नौशाद अंसारी, अबूल हसन, सहबान अंसारी, मदन पंडित, मनमोद पंडित, रविन्द्र सिंह और सुरेश मंडल उपस्थित रहे।