ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
पूर्व सांसद की धर्मपत्नी का निधन
By Deshwani | Publish Date: 19/2/2017 3:59:16 PM
पूर्व सांसद की धर्मपत्नी का निधन

जामताड़ा, (हि.स.)। जामताड़ा के पूर्व सांसद सह झाविद प्रमुख सूरज मंडल के धर्म पत्नी शोभा देवी (65) का निधन रविवार को ईलाज के दौरान बोकारो में हो गया। शोभा देवी विगत कुछ दिनों से बीमार थीं। खराब स्वास्थ के कारण उन्हें बेहतर ईलाज के लिए करमाटाॅड़ से बोकारो ले जाया गया था। जहां आज उन्होने सुबह करीब साढे तीन बजे अंतिम सांस लीं। शोभा देवी का अंतिम संस्कार करमाटाॅड़ के समीप दुधानी घाट में किया जाएगा। ज्ञात हो कि सूरज मंडल जेएमएम आन्दोलन के उपज हैं। इसे लेकर जेएमएम के विधायक एवं सांसद तक रह चुके हैं। बाद में सांसद रिश्वत काण्ड के बाद शिबू सोरेन समेत चार सांसद दिल्ली तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद सूरज मंडल एवं शिबु सोरेन के बीच विवाद बढ़ गया। तब से सूरज मंडल ने झारखंड विकास दल नामक पार्टी बनाकर रखी है। जामताड़ा जिला मुख्यालय समेत अन्य स्थानों से लोग सूरज मंडल एवं उनके पुत्र को ढांढस बांधने पहुंच रहे हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS