जामताड़ा
हर समस्या का समाधान होगा : कृषि मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2017 3:54:43 PMजामताड़ा, (हि.स.)। कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने अपने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया है कि उनकी हर समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा उनके साथ है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराएं। मंत्री ने मंगलवार को करमाटांड प्रखंड स्थित पट्टाजोरिया गांव में 200 केवीए ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए सरकार प्रयास भी कर रही है। सरकार का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। मौके पर कई अधिकारी उपस्थित रहे।