झारखंड
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे योग प्रेमी
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2017 2:13:01 PMजामताड़ा, (हिस)। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पतंजलि जिला शाखा के योग प्रशिक्षक पाॅचू भंडारी के नेतृत्व में लोगों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
इसमें मुख्य रूप से डीसी रमेश कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक डा जया राय, डीडीसी भोर सिंह यादव, सिविल सर्जन डा मार्शल आइंद एवं अन्य जिला स्तर के पदाधिकारी, स्थानीय महिलाएं एवं पुरुषों ने प्रातः 7 बजे से आठ बजे तक योग प्राणायाम, भ्रामरी एवं योग संकल्प का पाठ सर्व धर्म के लोगों ने सामूहिक रूप से किया।