झारखंड
12 हजार घूस लेते लिपिक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 4:21:33 PMजामताड़ा, (हि.स.)। जिले के मिहिजाम नगर परिषद में संविदा पर कार्यरत सहायक लिपिक विजय सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बुधवार को 12 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्ततार कर लिया। संदीप रतन ने नगर परिषद में आठ लाख रुपये की राशि से पीसीसी रोड निर्माण का काम किया था। वहीं इनकम टैक्स रिटर्न के लिए ठेकेदार संदीप ने जब विजय सिंह से कुछ कागजात मांगा तो उसने 12 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसकी सूचना संदीप ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के संथाल परगना प्रमंडल दुमका को लिखित रूप से दी। मामला जांच में सही पाये जाने के बाद टीम ने एक योजना के तहत संदीप को कार्यालय भेजा। बुधवार 12 बजे जैसे ही विजय सिंह रुपया लिया, टीम ने रंगेहाथों उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ दुमका ले गयी।