ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अर्जुन मुंडा को अस्पताल से मिली छुट्टी
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2017 3:52:13 PM
अर्जुन मुंडा को अस्पताल से मिली छुट्टी

जमशेदपुर, (हि.स.)। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को शुक्रवार की सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी। उलटी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंडा अस्पताल में भर्ती हुए थे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अर्जुन मुंडा अपनी बहन जो टीएमएच में ही भर्ती है उनसे मुलाकात की। उसके बाद वह अस्पताल में भर्ती खरसांवा के विधायक दशरथ गागराई से मिलकर उनका हाल चाल जाना। 

वहीं आज सुबह डिस्चार्ज होने से पूर्व भारत सेवा सरम के बाबा जी, टिस्को के पदाधिकारी गण, सुबोध श्रीवास्तव,अमर सिंह, अमित संघी,राज वर्मा,मनोज कांवटिया,विनोद सिंह, पूर्व विधायक सुखराम उरांव दिलदार अहमद ने श्री मुंडा से मुलाकात की। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को ओडीशा जाने के क्रम में जमशेदपुर में ही उन्हें सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत पर टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS