ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल: महावीर मेला के दौरान नेपाल पुलिस के फायरिंग करने से एक भारतीय नागरिक बुरी तरह घायलभारत सर्वाधिक वोट के साथ अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन के लिए फिर से निर्वाचितभारत-नेपाल मैत्री पुल पर जांच के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में हिंदी सीरीज़ पंचायत सीज़न 2 ने सर्वश्रेष्ठ ओटीटी पुरस्कार 2023 जीताशिक्षा विभाग ने 2024 के लिए छुट्टी का कैलेंडर जारी किया, जिसमें तीज, जिउतिया, महाशिवरात्रि का अवकाश समाप्तसोनपुर मेला में जिला प्रशासन के मुख्य मंच से नृत्यांगना राधा सिन्हा ने बिखेरी जलवापशुपालन और डेयरी विभाग ने कल गुवाहाटी में "राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2023" मनायासोनपुर मेला 25 से शुभारंभ, 26 दिसंबर तक चलेगा सारण का विश्वप्रसिद्ध मेला
झारखंड
दुर्घटना में एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2017 3:43:13 PM
दुर्घटना में एक की मौत

जमशेदपुर। पोटका थाना अंतर्गत कालिकापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कालिकापुर के रतन भगत के रूप में की गई। इस घटना के विरोध में लोगों ने टाटा-पोटका रोड को जाम कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए और आरोपी गाड़ी चालक की गिरफ्तारी हो। करीब दो घंटा जाम के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 20,000 रुपया तत्काल मुआवजा दिया।

इस सबंध में मुसाबनी डीएसपी अजीत विमल ने बताया कि सुबह सड़क पार करते समय रतन किसी भाड़ी वाहन की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि किस गाड़ी से दुर्घटना हुई, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। लेकिन जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। गौरतलब है कि बीती रात भी टाटा-हाता सड़क पर पोटका विधायक मेनका सरदार के आवास के सामने भारी वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान मानगो के रहने वाले रविन्द्र सिंह के रूप में हुई थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS