झारखंड
आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच 22 अप्रैल को ब्लॉक रहेगा ट्रैफिक सह पावर
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2017 3:50:47 PMजमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा 22 अप्रैल को चक्क्रधरपुर डिवीजन के अन्तर्गत आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच फ्लाई ओवर गर्डर के रिवर्टिंग हेतु दोपहर के 12 बजे से शाम के छह बजे तक यानि छह घंटे तथा राजखरसावा-बड़ाबंबो-चक्रधरपुर स्टेशनों के बीच एक ही समय में तीन समिति ऊंचाई के सबवे को आरंभ करने हेतु दोपहर के 12.30 से रात के सात बजे तक यानि 6.30 मिनट ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक किया जाएगा।
इस कारण 22 अप्रैल को रेलवे ने इस मार्ग में चलने वाली कई एक्सप्रेस ,पैसेंजर ट्रेनो को रद्द किया और दुरंतो एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन भी किया गया है। ये ब्लॉक सुबह 9.30 से लेकर अपराह्न छह बजे तक किया जाएगा। इस संबंध मे रेलवे ने अधिसुचना जारी कर दी है।