झारखंड
प्रभु से गुहार के बाद भुवनेश्वर राजधानी में छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 24/3/2017 4:11:15 PM
जमशेदपुर, (हि.स.)। 22823भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार को जीआरपी ने एक व्यक्ति को छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। छेड़छाड़ की घटना कोच न0-बी-7 में हुई। गिरफ्तारी पीड़िता की ओर से सोशल मीडिया के आपबीती पर उसके मित्र द्वारा रेल मंत्री को ट्वीट करने के बाद हुई। वहीं टाटानगर रेल पुलिस ने आरोपी को गुरुवार देर रात भद्रक पुलिस के हवाले कर दिया।
वही भद्रक पुलिस उसे लेकर भद्रक के लिए रवाना हो गई है। इस संबंध में टाटानगर रेल थाना में पदस्थापित एएसआई गोपाल टोप्पो ने बताया कि भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (22823) के B7 के बर्थ नबंर 40 में भुवनेश्वर की रहने वाली छात्रा नई दिल्ली जा रही थी। उसी कोच के बर्थ नबंर 37 में भुवनेश्वर से नई दिल्ली जा रहे खुर्दा रोड के उदयगिरि के निवासी बानी प्रसाद मोहंती ने उसके साथ छेड़खानी की तो उसने उसका विरोध किया। इसके बाद भी उसने बात नहीं मानी, तो उसने इस बात का जिक्र फेसबुक में अपनी बात शेयर की। उसके बाद उसके मित्र ने उस बात को रेल मंत्री के पोस्ट में ट्वीट कर दिया। रेल मंत्री के पोस्ट में ट्वीट होते ही रेल मंत्री ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत खड़गपुर के रेल अधिकारियों को कार्यवाही करने का आदेश दिया ।
लेकिन तब तक भुवनेश्वर राजधानी टाटा नगर के लिए प्रस्थान कर चुकी थी। खड़कपुर के रेल अधिकारियों ने इस बात की जानकारी चक्रधरपुर डिवीजन को दी। चक्रधरपुर डिवीजन द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए टाटानगर स्टेशन के रेल पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद जैसे ही टाटानगर स्टेशन राजधानी एक्सप्रेस टाटानगर पहुंची तो उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। क्योंकि मामला भद्रक स्टेशन का है इसलिए देर रात आरोपी को टाटानगर जीआरपी द्वारा अवश्यक कागजी कार्रवाई करने के बाद उस आरोपी व्यक्ति को भद्रक रेल पुलिस को हवाले कर दिया गया है।