झारखंड
जमशेदपुर के कई थाना प्रभारी बदले गए
By Deshwani | Publish Date: 23/3/2017 5:04:44 PMजमशेदपुर। एसएसपी अनुप टी मैथ्यू ने जिले के कई थाना प्रभारियों को बदल दिया है। इनमें कदमा, उलीडीह, बिरसानगर, आजादनगर, पारडीह और मानगो थाना प्रभारी शामिल है। अधिसूचना के मुताबिक सिदगोडा थाना से कई दिन पूर्व हटाए गए राजदेव सिंह को कदमा थाना प्रभारी का जिम्मा मिला है। वहीं कदमा थाना प्रभारी अनिमेष गुप्ता को सीतारामडेरा थाना का प्रभारी बनाया गया है।
उलीडीग ओपी प्रभारी विनोद कुमार पासवान को बड़शोल का थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि धालभुमगढ़ थाना प्रभारी मुकेश चौधरी को ओलीडीह ओपी का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा परम प्यारे खालको को पारडीह सर्किल से हटाकर साकची यातायात थाना की जिम्मेवारी दी गयी है। मानगो के यातायात प्रभारी राजेश कुमार को घालभुमगढ थाना, उपेंद्र नारायण सिंह को बिरसानगर थाना, जितेंद्र कुमार ठाकुर को आजादनगर थाना, रामप्रसाद को जमशेदपुर व्यवहार न्यायलय का सुरक्षा प्रभारी, करुणानंद को पुलिस केन्द्र से सीसीआर का प्रभारी, उत्तम तिवारी को बिरसानगर से जादुगोड़ा थाना और अंजनी कुमार तिवारी को मानगो यातायात थाना का कमान सौंपा गया है। वहीं जितेन्द्र राम को कदमा थाना भेजा गया हैं।