ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
पोटका के पूर्व विधायक अमुल्यो सरदार का निधन
By Deshwani | Publish Date: 2/3/2017 4:55:51 PM
पोटका के पूर्व विधायक अमुल्यो सरदार का निधन

जमशेदपुर, ( हि.स)। पोटका के पूर्व विधायक अमूल्यो सरदार का निधन बुधवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से हो गया। सादगी से जीवन जीने वाले अमूल्यो सरदार झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। उन्होंने 2005 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ती मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़कर तत्कालीन विधायक मेनका सरदार को हरा कर पोटका विधानसभा सीट पर कब्जा किया था। पोटका के हरिणा में गुरुवार को ही उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने जुझारू नेता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वही उनके निधन पर पोटका के विधायक मेनका सरदार ने दुख व्यक्त किया है और उनके घर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धाजंली अर्पित की है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS