ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
समिट से हुई झारखंड की ब्रांडिंग : रघुवर दास
By Deshwani | Publish Date: 26/2/2017 3:36:32 PM
समिट से हुई झारखंड की ब्रांडिंग : रघुवर दास

जमशेदपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि रांची में हुए मोमेंटम झारखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से झारखंड की ब्रांडिग हुई है। इसका आयोजन इसलिए किया गया क्योंकि झारखंड की छवि खराब हो गई थी। वह ग्लोबल समिट के बाद शनिवार को पहली बार जमशेदपुर आए थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मानव श्रंखला बना कर उनका स्वागत किया। शनिवार देर रात पत्रकारों से बातचीत करते हुए रघुवर दास ने कहा कि आज मैं जो भी हूं, जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं और जनता की बदौलत हूं। 

मैने जनता से वादा किया था आपका जनप्रतिनिधि राज्य का मुख्य सेवक बन गया है राज्य की स्थिति ठीक कर दी जायेगी। दुनिया के किसी भी अर्थशास्त्री से पूछें तो वह यही कहेगा कि झारखंड में प्राकृतिक संपदा भरी पड़ी है। सत्ता संभालाने के बाद मैने निर्णय लिया कि इस राज्य से गरीबी को हटाना है। झारखंड की छवि को सुधारने के लिए मोमेंटम झारखंड का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश अपनी जगह पर है, पर झारखंड की ब्रांडिंग होनी चाहिए। ग्लोबल समिट होने से झारखंड की छवि बेहतर हुई है। आने वाला समय झारखंड गरीबी से मुक्त राज्य होगा। महाराष्ट्र और ओडीशा के चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो जनादेश मिला है। उसमें जनता का पार्टी के प्रति विश्वास दिखता है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS