झारखंड
रितु झा को साहित्य में लार्ड बेडेन पावेल नेशनल अवार्ड
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2017 4:29:08 PMजमशेदपुर, (हि.स) | रितु झा को साहित्य के साथ उनके लगाव के देखते हुए विश्व स्कॉउट्स डे पर नई दिल्ली के अगस्त क्रांति स्थित श्री फोर्ट एडिटोरियम में लार्ड बैडेन पावेल नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड जम्मू -कश्मीर के राज्यपाल एन.एन वोहरा ने उन्हें दिया। जमशेदपुर के ऑल इण्डिया रेडियो में बतौर एनाउसंर कार्यरत रितु को साहित्य से भी काफी लगाव है । उनकी कई कहानियां और कविताएं देश के पत्र-पत्रिकाओं मे छप चुकी हैं। इस दौरान रितु ने एक किताब भी लिखा है जिसका लोकार्पण दिल्ली में पिछले साल हो चुका है। रितू झा के पति अश्वनी झा जमशेदपुर सुंदरनगर स्थित रैफ 106 बटालियन में सेकेंड इन कमांड पद पर तैनात हैं।