ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
25 लाख का इनामी कान्हू मुंडा सहित छह हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2017 3:37:34 PM
25 लाख का इनामी कान्हू मुंडा सहित छह हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

जमशेदपुर। जियान गुड़ाबांदा के 25 लाख रुपये के इनामी खूंखार नक्सली कान्हू मुंडा ने दस्ते के अन्य छह नक्सलियों के साथ बुधवार को एसएसपी अनुप टी मैथ्यू के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस के लिए सिरदर्द बना फोगड़ मुंडा भी इसमें शामिल हैं। फोगड़ मुंडा पर दस लाख का इनाम है। सरेंडर करने वाले अन्य नक्सलियों में जितेन मुंडा, भुगलू सिंह, चुन्नू मुंडा और शंकर शामिल हैं। 
कान्हू और फोगड़ को छोड़कर बाकी पर दो-दो लाख के इनाम की घोषणा है। मौके पर एसएसपी मैथ्यू ने कहा कि पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। इनके सरेंडर करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। वहीं कान्हू ने कहा कि आने वाले दिनों में और नक्सली सरेंडर करेंगे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS