ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
जमशेदपुर
धनबाद के सासंद पशुपतिनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 1:11:01 PM
धनबाद के सासंद पशुपतिनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

जमशेदपुर, (हि.स.)। धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह ‘हर-हर महादेव’ सेवा संघ के कार्यक्रम में शामिल होने शहर पहुंचे थे, जहां तबीयत खराब होने पर उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। पहले उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया, वहां स्थिती गंभीर होता देख पशुपतिनाथ सिंह को टीएमएच के आईसीयू में रेफर किया गया। 
डॉक्टरों ने बताया कि सीने में दर्द की शिकयत को लेकर से हार्ट अटैक का खतरा था। हालांकि उन्हें जल्द अस्पताल ले आया गया इस कारण वे अब खतरे से बाहर हैं। डॉक्टरो ने मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
सासंद पशुपतिनाथ सिंह की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता टीएमएच अस्पताल पहुंचे और हालचाल जानने की कोशिश की। पशुपतिनाथ सिंह की बिगड़ती स्थिति को देख डॉक्टर ने उन्हें लोगों से मिलने से रोक दिया। फिलहाल पीएन सिंह का इलाज टीएमएच के आईसीयू में चल रहा है।
मालूम हो कि हर हर महादेव संघ के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित भजन संध्या के कार्यक्रम में शामिल होने धनबाद के सासंद पीएन सिंह शहर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS