झारखंड
खऱखाई और स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा
By Deshwani | Publish Date: 24/7/2017 4:38:55 PM
जमशेदपुर, (हि.स.)। शहर में तीन दिनों से लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया। सबसे खऱाब स्थिति बागबेड़ा, शास्त्रीनगर और मानगो की है। खरखाई नदी का जलस्तर बढ़ने के काऱण बागबेडा के साथ साथ शास्त्रीनगर के कई घरों मे देर रात से पानी प्रवेश कर गया है। उधर मानगो मे स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मानगो के कई इलाकों में पानी प्रवेश किया है। बागबेड़ा के रहने वाले सुबोध झा ने बताया कि खऱखाई नदी का जलस्तर बढने से बागबेड़ा के लगभग 100-150 घर प्रभावित हुए है। उन्होने कहा कि इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। वही जिला प्रशासन की ओर बनाए गए राहत शिविर में जाकर लोग ठहर रहे है।
लगातार बारिश होने से एक बार फिर बामनगोड़ा - बारीगोड़ा सीमा पर पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव होने लगा। लोगों को घरों में पानी घुसने का भय इस कदर भयभीत कर दिया है कि पूरे दिन और देर शाम तक स्थानीय लोग पुलिया एवं नाले की सफाई में जुटे रहे। लोगों ने बताया कि अतिक्रमण और जर्जर पुलिया पानी निकासी में परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं पानी के बहाव क्षेत्र में दो-दो टेलीफोन के खंभे को बिछा कर केबल पार किये जाने से सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बीडीओ व सांसद समेत टाटा पावर से समस्या समाधान की मांग की है।
वही इस सर्दभ में एसडीओ प्रभात कुमार ने बताया कि खरखाई नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर अभी खतरा के निशान पार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा नदी के निचले इलाको मे रहने वाले लोगों को देर रात से ही माईक पर सूचना दी जा रही थी। खऱखाई का जलस्तर बढने से बागबेड़ा और शास्त्रीनगर के रहने वाले लोगो को ज्यादा असर हुआ है। उनलोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। और जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।