ब्रेकिंग न्यूज़
जीडी गोयंका पारामेडिकल की मोतिहारी शाखा का शुभारंभ होटल रूद्रा रिजेंसी परिसर में हुआ, डॉ आशुतोश शरण ने किया उद्धाटनमोतिहारी: 25 टीबी मरीजो को गोद लेंगे डाॅ. आशुतोष शरणरक्सौल: 13 बोतल शराब के साथ आरपीएफ ने तीन को किया गिरफ्तारशिक्षा से बंचित बच्चो को पुनः विधालय से जोड़ने के लिए निकाला गया जागरूकता रैलीभारत, यूके की प्रमुख रदरफोर्ड एपलटन प्रयोगशाला में सुविधाएं बढ़ाने में सहयोग करेगाडॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह बने भारत विकास परिषद रक्सौल के अध्यक्षभारतीय नौसेना का नौसेना उड्डयन उद्योग आउटरीच कार्यक्रम कोलकाता में आयोजितनेपाल: बीरगंज में रात्रिकालीन बाजार लगाने को लेकर प्रेस वार्ता का किया गया आयोजन
झारखंड
पार्वती श्मशान घाट के मैनेजर की दिनदहाड़े हत्या
By Deshwani | Publish Date: 15/7/2017 7:57:22 PM
पार्वती श्मशान घाट के मैनेजर की दिनदहाड़े हत्या

जमशेदपुर, (हि.स.)। शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित कार्यालय में घुसकर अर्जुन गोप ने बिष्टुपुर स्थित पार्वती श्मशान घाट के मैनेजर सरबजीत सरकार की उस्तुरा से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर ने जुगसलाई थाना में जाकर आत्मसर्मपण कर दिया। इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब मैनेजर ऑफिस में बैठा था। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतक सरबजीत सरकार श्मशान घाट में मृत्यु प्रमाण पत्र देने का काम करते थे। वही पर आरोपी अर्जुन गोप भी काम करता था। एक वर्ष पहले अर्जुन को काम से हटा दिया था। काम से हटाने के बाद आरोपी और सरबजीत में विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि उसी के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है।

बताया जाता है कि सुबह रोज की तरह सरबजीत कार्यालय में बैठा था। उसी वक्त आरोपी अर्जुन गोप वहां पहुंचा और जब तक सरबजीत कुछ समझ पाता तब तक उसने उस्तुरा से उसके गले पर बार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह वहां से फऱार हो गया। श्मशान घाट के और भी लोगों की सहयोग से उसे इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुगसलाई थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS