झारखंड
सड़क हादसे में दो महिला सहित पांच लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2017 11:19:22 AM
जमशेदपुर, (हि.स.)। धालभुमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बुधवार की सुबह एनएच 33 पर धालभुमगढ़ से बहारागोड़ा जा रही पिकअप वैन और टेलर की आमने-सामने भिड़ंत में दो महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोग बुरी तरह से घासल हो गए हैं। उन्हें ईलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि वे लोग पिकअप वैन में सवार थे। ये पिकअप वैन सुबह धालभुमगढ़ स्टेशन से अखबार के बंडल लेकर बहारागोड़ा जा रहा था।
धालभूमगढ़ थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि धालभुमगढ़ से सवारी को बैठाकर पिकअप वैन बहारागोड़ा की ओर जा रही थी। सुबह साढ़े चार और पौने पांच बजे के बीच एनएच-33 के पर महिन्द्रा शोरूम के करीब सामने से बहारागोड़ा से घाटशिला की ओर जा रही एक टेलर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिकअप वैन का चालक चंदन कुमार सिंह भी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान ओडिशा के बारीपदा के रहने वाले गगन बेहरा, रांची धुर्वा के रमेश कुमार, शुरुवाड़ी हांसदा और गुडुबाड़ी लोहार के रूप में हुई है। इस घटना में तीन लोग घायल हैं। उन्हें ईलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है।