झारखंड
कार के धक्के से युवक घायल
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 4:45:58 PMजमशेदपुर, (हि.स.)। एसएसपी कार्यलय के समीप गुरुवार दोपहर तेज गति से आ रही कार की चपेट में आने से एक युवक दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह चांडिल के ऊटी का रहनेवाला है। घायल व्यक्ति किसी काम से जमशेदपुर आया था और एसएसपी कार्यालय के समीप सड़क पार कर रहा था कि अचानक मानगो की ओर से तेज गति से आरही वैगन आर कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में दुर्घटनाग्रस्त कार चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया। वहां उसकी स्थिति गंभीर है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।