जहानाबाद
मामूली विवाद में बेखौफ अपराधियों ने की अंधाधुध फायरिंग, दो युवक घायल
By Deshwani | Publish Date: 4/11/2019 4:50:21 PMजहानाबाद। बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। आए दिन अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर दो युवकों को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार घटना जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के बत्तीस भावरियां के पास की है। बताया जाता है कि दोनों युवक छठ पर्व के मौके पर जहानाबाद में अपने मामा के घर आए हुए थे। रविवार की शाम दोनों भाई बाजार घूमने के लिए निकले। इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते बदमाशों ने उन दोनों पर अंधाधुन फायरिंग शुरू कर दी।
इस घटना में दोनों भाइयाें को गोली लग गई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं सरेआम इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।