ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
ताइवान के नेशनल डे पर क्यों खुश हैं भारत के युवा, यहां के समर्थन को देख ताइवान ने चीन को कहा-भाड़ में जाओ
By Deshwani | Publish Date: 10/10/2020 3:16:09 PM
ताइवान के नेशनल डे पर क्यों खुश हैं भारत के युवा, यहां के समर्थन को देख ताइवान ने चीन को कहा-भाड़ में जाओ

विनय कुमार परिहार। 

भारत के युवा क्यों इतने खुश क्यों हैं? ताइवान के नैशनल डे पर। शुक्रवार को ट्यूटर पर #TiwanNationalDay ट‍्रैंड क्यों कर रहा है। कई वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। जिसमें देश के विभिन्न शहरों से युवा बाइक ग्रुप बनाकर जश्न मनाते दिख रहे हैं।
 
दरअसल, 10 अक्तूबर यानी शनिवार को ताइवान का नेशनल डे है। जिसके जश्न में शामिल होने के लिए भारतीयों को शुक्रिया कहते हुए ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर चीन को इशारा किया है- भाड़ में जाओ। यानी 'Get lost'
 
एसएसएनएस कॉलेज मोतिहारी के पूर्व मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश्वर सिंह का कहना है कि इससे पहले जब भारत में चीनी दूतावास ने भारतीय मीडिया से कार्यक्रम से दूर रहने के लिए कहा था। तब भी ताइवान ने चीन को करारा जवाब दिया था। ताइवान का आज नेशनल डे है। चीन उसे अपना हिस्सा मानता है और चाहता है कि पूरी दुनिया उसे उसके ही हिस्से के तौर पर स्वीकार करे।
 
 
 भारत के साथ पूर्वी सीमा पर तनाव में उलझा चीन ताइवान पर लंबे वक्त से दावा ठोकता रहा है। यहां तक कि वह ताइवान के साथ संबंध रखने पर दूसरे देशों को भी धमकाता रहता है। बावजूद इसके भारत ताइवान के साथ दोस्ताना संबंध रखता है। इसे लेकर बौखलाए चीन को ताइवान ने एक बार फिर दो टूक सुनाई है। 

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया भारत से कई दोस्त ताइवान नेशनल डे के जश्न में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ताइवान में हमारे दिल इस अद्भुत समर्थन से खुश हैं। विदेश मंत्रालय ने भारत को शुक्रिया भी कहा है। इसने कहा कि जब हम कहते हैं कि हमें भारत पसंद है, हम उसे अपना दोस्त मानते हैं। इसका मतलब हम चीन को कहते हैं- 'गेट लॉस्ट' (भाड़ में जाओ)।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS