अंतरराष्ट्रीय
शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव झांग मिंग ने उज्बेकिस्तान का किया दौरा
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2022 10:52:28 PMदिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव झांग मिंग ने उज्बेकिस्तान का दौरा किया। शंघाई सहयोग संगठन का शिखर सम्मेलन इस वर्ष सितंबर में उज्बेकिस्तान में होगा।
महासचिव झांग ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शफकत मिर्जियोयेव से सोमवार को ताशकंद में मुलाकात की। राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने कहा कि प्यूर्टो समरकंद में शिखर सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। उज्बेकिस्तान, इस बैठक में भारत को संगठन की अध्यक्षता सौंपेगा।