अंतरराष्ट्रीय
इस्राइल: एक धार्मिक सभा में हुई भगदड़ में चौवालिस की मौत, 50 से अधिक घायल
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2021 9:05:27 PMदिल्ली। इस्राइल में आज एक धार्मिक सभा में हुई भगदड़ में चौवालिस लोग मारे गए। यह घटना तब हुई जब बड़ी संख्या में यहूदी तीर्थयात्री दूसरी शताब्दी के प्रतिष्ठित सन्त के माउंट मेरोन स्थित धर्म स्थल पर एकत्रित हुए। पुलिस सूत्रों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यहाँ कुछ लोगों के फिसल जाने के बाद यह घटना हुई।
अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 44 लोग मारे गए हैं और लगभग एक सौ 50 घायल हुए हैं। जांच शुरू कर दी गई है। इस्राइल के आधुनिक इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी नागरिक आपदा है।