ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
मास्को की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे विदेश सचिव हर्षवर्धन
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2021 9:21:11 PM
मास्को की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे विदेश सचिव हर्षवर्धन

मास्को। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला रूस के उप विदेशमंत्री इगोर मोर्गुलोफ के निमंत्रण पर 17 और 18 फरवरी को मास्को की दो दिन की यात्रा पर जाएंगे। श्री श्रृंगला भारत-रूस विदेश कार्यालय परामर्श के अगले दौर का आयोजन करेंगे। इसमें उच्च स्तरीय द्विपक्षीय रणनीति सहित आपसी संबंधों की समीक्षा की जाएगी। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला यात्रा के दौरान रूस के उप विदेशमंत्री सर्गेई रयाबकोफ से क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के सामयिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 





श्री हर्षवर्धन श्रृंगला रूस के विदेश मंत्रालय की प्रतिष्ठित डिप्‍लोमेटिक एकडेमी में भारत-रूस संबंधों पर भाषण भी देंगे। कोविड-19 महामारी के दौरान भी भारत और रूस ने विशेष पारस्‍परिक सामरिक साझेदारी की स्थिति बनाए रखी। विदेश सचिव की इस वर्ष मॉस्को की यह पहली यात्रा भारत-रूस के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों के महत्व को रेखांकित करती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS