ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने चीन को दिया करारा झटका, 4 साल के लिए बना ECOSOC का सदस्य
By Deshwani | Publish Date: 15/9/2020 9:40:08 AM
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने चीन को दिया करारा झटका, 4 साल के लिए बना ECOSOC का सदस्य

वाशिंगटन। सीमा पर जारी विवाद के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में चीन को करारा झटका देते हुए आर्थिक एवं सामाजिक परिषद  (ECOSOC) की संस्था में जगह बना ली है। दरअसल भारत को यूनाइडेट नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमन का सदस्य चुना गया है। भारत चार साल (2021 से 2025) तक यूनाइटेड नेशंस कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन का सदस्य़ बना रहेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने यह जानकारी दी। बता दें कि इस संस्था का सदस्य बनने के लिए भारत, अफगानिस्तान और चीन तीन देश रेस में थे। 
 
टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट में कहा, "भारत ने प्रतिष्ठित ECOSOC के निकाय में सीट जीत ली है। भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वुमेन का सदस्य चुना गया है। यह स्त्री-पुरुष समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की हमारे प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम सदस्यों देशों का समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं।" 
 
आयोग में इस सीट को पाने के लिए भारत, चीन और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला था। भारत और अफगानिस्तान को 54 में से अधिकतर सदस्यों का साथ मिला, जबकि चीन आधे सदस्यों का भी समर्थन हासिल नहीं हो सका।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS