अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 332 नये मामले की पुष्टि, संक्रमित लोगों की संख्या 5374 हुई
By Deshwani | Publish Date: 13/4/2020 9:35:17 PMनई दिल्ली। पाकिस्तान में कल कोविड-19 के 334 नये मामलों की पुष्टि के बाद इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5 हजार 374 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि इस संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है। देश में मरने वालों की संख्या 93 हो गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने एक हजार 95 लोगों के ठीक होने की पुष्टि की है। लेकिन अभी भी 44 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। कल समाप्त हो रहे तीन सप्ताह के लॉकडाउन के बावजूद नये मामले आए हैं।