अंतरराष्ट्रीय
ब्रिटेन आम चुनाव: भारतीय समय के अनुसार आज दिन में 12:30 पर शुरू होगा मतदान
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2019 1:27:47 PMनई दिल्ली। ब्रिटेन में आज आम चुनाव हो रहे हैं। मतदान स्थानीय समय के अनुसार सुबह सात बजे और भारतीय समय के अनुसार दिन में 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और रात दस बजे तक चलेगा।
वर्ष 2016 में यूरोपीय संघ से अलग होने के मुद्दे पर हुए जनमतसंग्रह के बाद ब्रिटेन में ब्रेक्जिट को लेकर गतिरोध बना हुआ है और इसी वजह से अचानक आम चुनाव कराने की घोषणा की गई।
संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स की 650 सीटों के लिए तीन हजार तीन सौ बाइस उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बार के प्रचार में यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया हुआ है। कंजरवेटिव पार्टी के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जनता से बहुमत देने के अपील की है ताकि वे अगले महीने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने में तेजी ला सकें।
दूसरी तरफ जेरेमी कोरबिन के नेतृत्व वाली प्रमुख विपक्षी दल लेबर पार्टी ने ब्रेक्जिट पर नया जनमतसंग्रह कराने का वायदा किया है।