ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
कोलंबिया: बोगोटा में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में 3 की मौत, कर्फ्यू
By Deshwani | Publish Date: 23/11/2019 3:17:31 PM
कोलंबिया: बोगोटा में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में 3 की मौत, कर्फ्यू

बोगोटा (कोलंबिया)। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद एहतियातन कर्फ़्यू लगा दिया गया है। पुलिस को शुक्रवार को शहर में जगह-जगह  प्रदर्शन और लूटमार की घटनाओं के बाद तीन शहरों में कर्फ़्यू लगाना पड़ा। इन घटनाओं में तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। 

 
लैटिन अमेरिका के इस देश में गुरुवार को देश भर में राष्ट्रपति  इवान ड्यूक के ख़िलाफ़ प्रदर्शन में क़रीब ढाई लाख लोगों ने भाग लिया। लोग न्यूनतम मज़दूरी, पेंशन और कर सुधारों की  मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर भ्रष्टाचार का भी आरोप  लगाया है। 
 
सरकार ने तीन लोगों की मृत्यु की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है। एक बयान में कहा गया है कि श्रमिक मांगों पर उनके संगठनों से बातचीत करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS