ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव: मतदाताओं को ले जा रही बसों पर हमला, बंदूकधारियों ने की गोलीबारी
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2019 11:53:18 AM
श्रीलंका राष्ट्रपति चुनाव: मतदाताओं को ले जा रही बसों पर हमला, बंदूकधारियों ने की गोलीबारी

कोलंबो। श्रीलंका में सुरक्षा के अभूतपूर्व प्रबंधों के बीच आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सुबह अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने मुस्लिम मतदाताओं से भरी दो बसों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।  पुलिस का कहना है कि बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला किया। बसों के बेड़े को रोकने के लिए सड़क पर टायर जलाकर फेंक दिए। बसों के गुजरते ही गोलीबारी शुरू कर दी। 

 
बता दें कि श्रीलंका के आठवें राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए शनिवार को देशभर में मतदान हो रहा है, जिसमें मुख्य रूप से सत्तारूढ़ न्यू डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफ) के साजित प्रेमदासा और श्रीलंका पोडुजना पेरमुना (एसएलपीपी)के गोतबाया राजपक्षे के बीच मुकाबला है। 12,845 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे समाप्त होगा। इस बार रिकॉर्ड 35 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
 
श्रीलंका में ईस्टर हमले के बाद पहला चुनाव होने के कारण सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। देश में 60 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसे श्रीलंका का सबसे महंगा चुनाव माना जा रहा है। मतदान में 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निवर्तमान राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS