ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
हांगकांग में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली, दो घायल
By Deshwani | Publish Date: 11/11/2019 12:26:01 PM
हांगकांग में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलाई गोली, दो घायल

हांगकांग। हांगकांग में आज सुबह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी। इससे दो प्रदर्शनकारी घायल हो गए। यह प्रदर्शनकारी पुलिस के साथ हुए संघर्ष के दौरान एक छात्र की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

 
साइ वैन हो में घटनास्थल की एक फुटेज में दिखाया गया है कि एक पुलिस अधिकारी ने एक प्रदर्शनकारी के पेट में गोली मार दी। एक अन्य प्रदर्शनकारी भी गोली लगने से घायल बताया जाता है।
 
समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट ने पुलिस प्रवक्ता के हवाले से बताया है कि प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई गई जिससे दो लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ईस्टर्न अस्पताल ले जाया गया है।
 
उल्लेखनीय है कि सरकार विरोधी प्रदर्शन शहर में रविवार से और तीव्र हो गए हैं। पिछले दिनों हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कम्पयूटर साइंस के एक छात्र चाओ लोक की प्रदर्शन के दौरान सिर में चोट लगने से मौत हो गई थी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS