ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2019 3:54:27 PM
अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत

वाशिंगटन। कनेक्टीकट के ब्रैडली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को द्वितीय विश्वयुद्ध के समय का एक पुरान बमवर्षक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। स्पूतनिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह दुर्घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे हुई, जब बोइंग बी-17 विमान टेक ऑफ के 10 मिनट बाद तकनीकी खराबी के कारण लैंड करते समय रनवे से फिसल गया।

इस हादसे मे सात लोगों की मौत हो गई, विमान में कुल 13 लोग सवार थे। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि इस घटना में सात लोग घायल हो गए हैं जिसमे से एक व्यक्ति जमीन पर था। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में घटनास्थल से उठते धुंए के गुबार को देखा गया है।

उल्लेखनीय है कि यह बी-17 विमान इतिहास में सबसे बड़े पैमाने पर उत्पादित बमवर्षक विमानों में से एक था। द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले और उसके दौरान इसकी 12,700 से अधिक इकाइयों का निर्माण किया गया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS