ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्‍ट्र: महात्मा गांधी ने की थी स्वावलंबी सामाजिक व्यवस्था की कल्पना: प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 25/9/2019 11:39:00 AM
संयुक्त राष्‍ट्र: महात्मा गांधी ने की थी स्वावलंबी सामाजिक व्यवस्था की कल्पना: प्रधानमंत्री मोदी

संयुक्त राष्ट्र/नई दिल्ली। आज लोकतंत्र की परिभाषा का एक सीमित अर्थ रह गया है कि जनता अपनी पसंद की सरकार चुने और सरकार जनता की अपेक्षा के अनुसार काम करे, लेकिन महात्मा गांधी ने लोकतंत्र की असली शक्ति पर बल दिया। उन्होंने एक ऐसी सामाजिक व्यवस्था की कल्पना की थी जिसमें आम आदमी केवल सरकार पर ही निर्भर न हो बल्कि स्वावलंबी बनें। महात्मा गांधी सिर्फ परिवर्तन नहीं लाए बल्कि लोगों की आंतरिक शक्ति को जगाकर उन्हें स्वयं परिवर्तन लाने के लिए जागृत किया।
 
उक्त बातें पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ‘आज के युग में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। मोदी ने कहा, ‘गांधी जी भारतीय थे लेकिन सिर्फ भारत के नहीं थे। आज ये मंच इसका जीवंत उदाहरण है। हम कल्पना कर सकते हैं कि जिनसे गांधी जी कभी मिले नहीं, वो भी उनके जीवन से कितना प्रभावित रहे। मार्टिन लूथर किंग जूनियर हों या नेल्सन मंडेला उनके विचारों का आधार महात्मा गांधी थे, गांधी जी का विजन था।’
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगर आजादी के संघर्ष की जिम्मेदारी गांधी जी पर न होती तो भी वो स्वराज और स्वावलंबन के मूल तत्व को लेकर आगे बढ़ते। गांधी जी का ये विजन आज भारत के सामने खड़ी चुनौतियों के समाधान का बड़ा माध्यम बन रहा है। बीते पांच वर्षों में हमने जनभागीदारी को प्राथमिकता दी है। चाहे स्वच्छ भारत अभियान हो, डिजिटल इंडिया हो, जनता अब इन अभियानों का नेतृत्व खुद कर रही है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने कभी अपने जीवन से प्रभाव पैदा करने का प्रयास नहीं किया लेकिन उनका जीवन ही प्रेरणा का कारण बन गया। आज हम ‘हाउ टू इम्प्रेस’ के दौर में जी रहे हैं लेकिन गांधी जी का विजन ‘हाउ टू इन्सपायर’ का था। चाहे क्लाइमेट चेंज हो या फिर आतंकवाद, भ्रष्टाचार हो या फिर स्वार्थपरक सामाजिक जीवन, गांधी जी के ये सिद्धांत, हमें मानवता की रक्षा करने के लिए मार्गदर्शक की तरह काम करते हैं। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी की गयी।
 
मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की छत पर स्थित गांधी सोलर पार्क का भी उद्घाटन किया जिसका निर्माण भारत ने 10 लाख डॉलर खर्च कर किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस अवसर पर अपने संबोधन में महात्मा गांधी को शांति का वैश्विक प्रतीक बताया।
 
इस अवसर पर बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिन लूंग, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न तथा अन्य मौजूद रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS