ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
वैज्ञानिकों ने पहली बार पृथ्वी के अलावा खोजा एक नया ग्रह, जहां पानी और अनुकूल तापमान
By Deshwani | Publish Date: 12/9/2019 6:12:10 PM
वैज्ञानिकों ने पहली बार पृथ्वी के अलावा खोजा एक नया ग्रह, जहां पानी और अनुकूल तापमान

लंदन। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पहली बार पृथ्वी के अलावा एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है जहां जीवन की संभावनाए हो सकती हैं। इस ग्रह पर पानी भी है और इंसान के रहने के लिए अनुकूल तापमान भी। इस वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां जीव हो सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 
वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को के2 18 बी नाम दिया है। यह पृथ्वी से आकार में बड़ा है और इसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति भी पृथ्वी से ज्यादा है। यह पृथ्वी से 111 प्रकाश वर्षों की दूरी पर है। यह बहुत ज्यादा दूर है, इसलिए अभी यह पता लगाना मुश्किल है कि क्या वहां पहले से जीवन है।
 
लंदन के वैज्ञानिकों का मानना है कि यहां नाइट्रोजन और मीथेन सहित अन्य अणु भी मौजूद हो सकते हैं। लेकिन अब तक किए गए अनुसंधान में इसकी जानकारी नहीं मिली है। आगे के अध्ययन में यह पता लगाया जाएगा कि वहां पर बादल कितने हैं। साथ ही वैज्ञानिकों को यह उम्मीद है कि आने वाले समय में अत्याधुनिक टेलिस्कोप से इसका पता लगाया जा सकता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS