ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
भूटान के पीएम ने बढ़ाया इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला, बोले- हमें भारत पर गर्व
By Deshwani | Publish Date: 7/9/2019 12:27:51 PM
भूटान के पीएम ने बढ़ाया इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला, बोले- हमें भारत पर गर्व

थिंपू। भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने आज भारत के सबसे बड़े मिशन चंद्रयान-2 को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र (इसरो) के साहस और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत निकट भविष्य में इस मिशन को जरूर पूरा कर लेगा।

 
लोटे शेरिंग ने ट्वीट कर कहा, ‘हमें भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व है। चंद्रयान-2 ने आखिरी क्षण में कुछ चुनौतियों का सामना किया पर जो साहस और कठोर परिश्रम भारत ने दिखाया है, वह ऐतिहासिक है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानते हैं और इसरो के वैज्ञानिक एक दिन इसे जरूर करके दिखाएंगे।‘
 
उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-2 के चांद पर उतरने से ठीक पहले विक्रम लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। इसरो प्रमुख के. सिवन ने घोषणा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले 2.1 किलो मीटर की दूरी पर संपर्क टूट गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS