ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
सुषमा स्वराज के निधन पर इवांका ट्रंप ने जताया शोक, कहा- भारत ने एक समर्पित नेता खो दिया
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2019 6:18:46 PM
सुषमा स्वराज के निधन पर इवांका ट्रंप ने जताया शोक, कहा- भारत ने एक समर्पित नेता खो दिया

वाशिंगटन। भारतीय राजनेता सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इवांका ट्रंप ने कहा है कि भारत ने अपना एक समर्पित नेता खो दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘भारत ने एक समर्पित नेता और लोकसेवक खो दिया है। सुषमा स्वराज भारत और दुनिया भर में महिलाओं के लिए चैंपियन थीं। उनसे परिचित होना सम्मान की बात है।’

 
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने भी सुषमा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, '' सुषमा स्वराज के निधन से  मैं दुखी हूं। वह एक मजबूत साथी थीं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।'' ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपल ऑफ इंडियन ओरिजन (गोपियो) ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है। गोपियो ने लिखा है, 'सुषमा  के जाने से हम एक राजनेता के साथ ईमानदार और सक्षम राजनितिज्ञ को याद करेंगे।'
 
उल्लेखनीय है कि भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात दिन का दौरा पड़ने से निधन हो गया। केवल भारत ही नहीं विश्व भर के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS