ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, बताया असाधारण महिला और नेता
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2019 4:19:13 PM
संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, बताया असाधारण महिला और नेता

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वह एक असाधारण महिला नेत्री थीं जिन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया।

 
विदित हो कि स्वराज का मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।
 
एस्पिनोसा ने ट्वीट कर कहा है, ‘‘सुषमा स्वराज के निधन से दुखी हूं, एक असाधारण महिला एवं नेता, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। मुझे भारत यात्रा के दौरान उनसे मिलने का मौका मिला और मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी।’’ उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन को टैग करते हुए लिखा, ‘‘ उनके सभी चाहने वालों को मेरी गहरी संवेदनाएं। ’’ 
 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने भी स्वराज के भाषणों का एक वीडियो साझा करते हुए उनके निधन पर शोक जताया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS