ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए चार भारतीय मछुआरे, लगाया उनके सीमा में मछली पकड़ने का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2019 5:16:10 PM
श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए चार भारतीय मछुआरे, लगाया उनके सीमा में मछली पकड़ने का आरोप

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने कथित रूप से समुद्री जल सीमा का उल्लंघन करने पर चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 
समाचार पत्र द कोलंबों पेज की रिपोर्ट के मुताबिक, कोवलम लाइटहाउस के उत्तरी सागर इलाके में चार भारतीय मछुआरे कथित तौर पर मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान गश्त पर रहे नौसेना के जवानों ने मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनका ट्रॉलर भी जब्त कर लिया।
 
गिरफ्तार किए गए मछुआरों को श्रीलंका कोस्ट गार्ड के हवाले कर दिया गया। इसके बाद उन्हें नेवल बेस एसएलएनएस इलारा ले जाया जाएगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मछुआरों को जाफना में आगे की कार्रवाई के लिए मछली पालन विभाग के सहायक निदेशक के हवाले कर दिया जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS