ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
लीबिया में संघर्ष की शुरुआत से अब तक 1000 लोगों की मौत, यूएन ने की संघर्ष विराम की अपील
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2019 3:03:01 PM
लीबिया में संघर्ष की शुरुआत से अब तक 1000 लोगों की मौत, यूएन ने की संघर्ष विराम की अपील

त्रिपोली। लीबिया में अब तक खलीफा हफ्तार नीत लीबियन नेशनल आर्मी (एलएनए) और यूएन समर्थित गवर्नमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड के बीच शुरू हुए हिंसक संघर्ष में अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 5000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट से आज मिली।

 
रिपोर्ट के मुताबिक इन आंकडों में मंगलवार को तजौरा के हिरासत केन्द्र में हुए हमले में मारे गए 53 प्रवासी भी शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ट्विटर पर लिखा कि इस हफ्ते तजौरा के प्रवासी केन्द्र पर हुए हमले में 53 लोगों की मौत हो गई और 130 लोग घायल हुए हैं। कुल मिलाकर मरने वालो की संख्या 1000 और घायलों की संख्या 5000 है। डब्ल्यूएचओ ने आग्रह किया है कि इस समस्या का शीघ्र ही शांतिपूर्ण हल निकाला जाए।
 
उल्लेखनीय है कि लीबिया अस्थिर राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति का सामना कर रहा है। तानाशाह मुआम्मग गद्दाफी के निधन के बाद से लीबिया को दो गुटों में बांट दिया गया है। एलएनए लीबिया के पूर्वी भाग को नियंत्रित करता है जबकि यूएन समर्थित जीएनए लीबिया के पश्चिमी क्षेत्र पर नियंत्रण रखता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS